बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10वीं (मैट्रिक) एवं 12वीं (इंटरमीडिएट) का Dummy Registration Card जारी कर दिया है। यह कार्ड विद्यार्थियों के विवरण की जांच एवं त्रुटि सुधार के लिए जारी किया जाता है।
महत्वपूर्ण निर्देश
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड ध्यानपूर्वक जांचें।
निम्नलिखित विवरण सही हैं या नहीं, अवश्य देखें:
छात्र/छात्रा का नाम
माता एवं पिता का नाम
जन्म तिथि
लिंग (Gender)
श्रेणी (Category)
विषय (Subjects)
फोटो
हस्ताक्षर (Signature)
यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत अपने विद्यालय/कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
ऑनलाइन सुधार केवल विद्यालय/कॉलेज के लॉगिन से ही किया जाएगा; छात्र स्वयं सुधार नहीं कर सकते।
सुधार के बाद नया डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर पुनः जांच लें।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर दिए गए घोषणा-पत्र (Declaration) पर छात्र तथा अभिभावक के हस्ताक्षर कर विद्यालय में जमा करें।
यदि घोषणा-पत्र समय पर जमा/अपलोड नहीं किया गया, तो मूल (Original) Registration Card जारी होने और परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या हो सकती है।